Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े ( टेस्ट, वनडे, टी ट्वेंटी, आईपीएल ) और जीवन परिचय बायोग्राफी

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनके रिकॉर्ड कि बराबरी करना मुश्किल नजर आता है। और आज हम महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े को बताएंगे. और महेंद्र सिंह धोनी की जीवन शैली और खेल पर्सनल लाइफ सभी के बारे में बताएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

जीवन परिचय 

1. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कहां हुआ था

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के रांची शहर में हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।  महेंद्र सिंह धोनी के पीता का नाम पान सिंह और माता जी का नाम देवकी देवी थीं. 

  • नाम / महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
  • उपनाम  / माही, कैप्टन कूल
  • जन्म की तारीख / 07 जुलाई
  • जन्म स्थान रांची  /  झारखण्ड
  • महेंद्र सिंह धोनी उम्र / 42 साल 
  • लिंग / पुरुष
  • पिता का नाम  / पान सिंह
  • माता का नाम / देवकी देवी
  • जीवनसाथी (Wife) – साक्षी धोनी
  • बच्चे (Children) – जीवा
  • देश / भारत
  • पेशा / खिलाड़ी
  • कार्य – क्रिकेट खेलना
  • भूमिका – विकेट-कीपर ,बल्लेबाज भारतीय टीम

2. महेंद्र सिंह धोनी पर्सनल लाइफ

  • महेंद्र सिंह धोनी अपनी जीवन साथी साक्षी सिंह रावत से शादी करने से पहले, महेंद्र सिंह धोनी प्रियंका झा से प्यार करते थे, जिनसे उनकी मुलाकात 2000 के दशक में हुई थी। उस समय साल 2002 में धोनी भारतीय टीम में चुने जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। उसी वर्ष एक कार दुर्घटना में उनकी प्रेमिका की मृत्यु हो गई थी. और इसके बाद धोनी ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लक्ष्मी राय को भी डेट किया. पर ऐ रिस्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को डीएवी जवाहर विद्या मंदिर से अपने स्कूल की दोस्त साक्षी सिंह रावत से शादी की. अपनी शादी के समय साक्षी स्टुडेंट के रूप में कोलकाता के ताज में एक होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं। 
महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

3. महेंद्र सिंह धोनी पुरस्कार

  • पुरस्कार – 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, 2008 और 2009 में ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, साल 2011 में डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री, 2009 में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री, 2 अप्रैल, 2018 को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण, इंडियन आर्मी का भी सम्मान मिला है।


4. महेंद्र सिंह धोनी उपलब्धि

महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

  • उपलब्धि  - एकदिवसीय क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में टेस्ट टीम को नम्बर 1 बनाया साथ ही कप्तान के रूप में 2007 टी ट्वेंटी विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियन ट्रॉफी , एशिया कप और आईपीएल में 5 आईपीएल खिताब, ऐ सभी उपलब्धि अपने कप्तानी और खिलाड़ी के रूप में  अर्जित किया है।


5. महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति

  • संपत्ति - महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 2023 में बताएंगे तो 113 मिलियन डॉलर के मालिक हैं. महेंद्र सिंह लगभग 4 करोड़ रुपये और 50 करोड़ ज्यादा शालाना कमाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के 3 सबसे अमीर खिलाड़ी हैं. महेंद्र सिंह धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 113 मिलियन डॉलर को रुपये में बताएंगे तो 870 से ज्यादा होगा।

6. महेंद्र सिंह धोनी का पसंदीदा खेल 

  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अलावा कई और तरह के खेलों के भी शौकीन हैं। पर महेंद्र सिंह धोनी को फुटबॉल बहोत पसंद है. महेंद्र सिंह धोनी किक्रेट खेलने से पहले स्कूल टीम के लिए फुटबॉल खेलते थे। और महेंद्र सिंह धोनी इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयिन एफसी में फुटबॉल टीम के मालिक हैं। इसके आलावा वो हॉकी टीम रांची रेज के सह-मालिक हैं. उनके पास सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप की फ्रेंचाइज़ी माही रेसिंग टीम भी है‌। 


7. महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक कलेक्शन 

  •  महेंद्र सिंह धोनी के कार कलेक्न - ओपन महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति SX4, हमर H2, टोयोटा कोरोला, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, GMC सिएरा, मित्सुबिशी पजेरो Sfx, मित्सुबिशी आउट लैंडर, पोर्श 911, ऑडी Q7 SUV, फेरारी 599, जीप ग्रैंड चेरोकी
महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

महेंद्र सिंह धोनी के कार कलेक्शन

  • महेंद्र सिंह धौनी बाइक कलेक्शन - कावासाकी निंजा एच 2, कॉन्फेडरेट हेलकैट, बीएसए, सुजुकी हायाबुसा, एक नॉर्टन विंटेज, हीरो करिज्मा जेडएमआर, यामाहा आरएक्सजेड, यामाहा थंडरकैट, यामाहा एक्सएक्सएक्स, डुकाटी 1098, यामाहा आरडी 350, टीवीएस अपाचे, कावासाकी ज़ेडएक्सएक्सएक्सएक्स 14 जी कॉन्फिडेंट। , हार्ले डेविडसन फैट लड़का, एनफील्ड माचिसो, कस्टमाइज्ड टीवीएस डर्ट बाइक और महेंद्र सिंह धोनी बाइक चलाने के बहोत बड़े शौकीन हैं। और कई बार महेंद्र सिंह धोनी को बाइक चलाते हुए दिख जाते हैं. ऐ सभी बाइक महेंद्र सिंह धोनी के बाइक कलेक्शन है।


8. महेंद्र सिंह धोनी की फ़िल्में

  • महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में अनेक उतार चढ़ाव आए हैं. और इन सभी उतार चढ़ाव जो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हासिल किए हैं. उन सभी को और  2011 विश्व कप जीतने के बाद फ़िल्में के रूप में दिखाया गया है। महेंद्र सिंह धोनी फ़िल्म का नाम Ms dhoni the untold story  है. इस फ़िल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय किया है।


1. महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े


दिसंबर 2004 को महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में अन्तर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अपना पदार्पण किया 
महेंद्र सिंह धोनी को अप्रैल 2005 में अपने 5वें वनडे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला। विशाखापत्तनम के मैदान पर धोनी ने इस मीले मौके को सही साबित किया और महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 123 गेंदों में 148 रन ठोक डाले। इस पारी से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट में 4 पारियों में सिर्फ 22 रन बनाए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने किक्रेट करियर में बहोत सी उपलब्धी हासिल किए हैं. और आज हम महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े को देखेंगे जिस में उनके टेस्ट , वनडे , टी ट्वेंटी , सभी रिकॉर्ड को बताएंगे

महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

2. महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट, वनडे, टी ट्वेंटी , रन 


प्रतियोगिताटेस्ट वनडे टी ट्वेंटी 
मैच 9035098
रन बनाए 487610,7731617
औसत 38.0950.5337.6
शतक 6100
अर्धशतक33732


  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 90 टेस्ट मैच खेले हैं . जिसके 144 परियों मे 38.09 के औसत से 4,876 रन बनाए और अपने अन्तर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबले मे 350 मैच खेले हैं। जिसके 297  पारियों में 50.53 के औसत से 10,773 रन बनाए हैं. साथ ही 98 टी ट्वेंटी मैच में 37.6 के औसत से 1617 रन बनाए हैं 

3. महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने करियर का पदार्पण साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलते हुए किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी 2008 से ही कर रहे हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चेम्पियन बनाया है। बीते हुए आईपीएल 2023 के 17वे सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।

महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े और जीवन परिचय बायोग्राफी

प्रतियोगिता
आईपीएल 
मैच 
250
पारी
215
रन बनाए 
5082
औसत
38.89
स्ट्राइक रेट 
135.92
शतक 
0
अर्धशतक
24


4. महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग रिकॉर्ड 

  • महेंद्र सिंह धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी सामिल है. महेंद्र सिंह धोनी ने 350 मैचों में, 123 स्टंपिंग किए हैं। और अपने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय स्टम्पिंग हासिल करने वाले एकमात्र विकेट कीपर भी हैं। कुल स्टंपिंग के संदर्भ में, महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट से पीछे हैं।

5. महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के कितने फाइनल खेल 

  • महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 6 विश्व के बड़े एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचाया और जिनमें से 4 में भारत ने जीत दर्ज की जिससे एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के तरफ से सबसे सफल कप्तान बने। कुल मिलाकर, महेंद्र सिंह धोनी ने एक कप्तान के रूप में 110 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे अधिक है। पोंटिंग 165 वनडे जीतकर सूची में पहले स्थान पर हैं।

6. महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट मैच में शतक 

सालदेश के खिलाफरन बनाए शहर 
2006पाकिस्तान 148 रनफैसलाबाद
2009श्रीलंका 110 रनअहमदाबाद
2009श्रीलंका100* रनमुम्बई 
2010दक्षिण अफ्रीका132* रनकोलकाता
2011वेस्टइंडीज 144 रनकोलकाता
2013ऑस्ट्रेलिया224 रनचेन्नई 


7. महेंद्र सिंह धोनी का वनडे शतक 

साल देश के खिलाफरन बनाए शहर 
2005पाकिस्तान148 रनविशाखापट्टनम
2005श्रीलंका183* रनजयपुर
2007अफ्रीका इलेवन139* रनचेन्नई
2008हांगकांग109* रनकराची
2009ऑस्ट्रेलिया124 रननागपुर
2009श्रीलंका107 रननागपुर
2010बांग्लादेश101* रनढाका 
2012पाकिस्तान133*रनचेन्नई
2013ऑस्ट्रेलिया139* रनमोहाली
2017इंग्लैंड134 रनकटक


8. महेंद्र सिंह धोनी सबसे बेहतरीन पारी 

  •  महेंद्र सिंह धोनी ने अप्रैल 2011 श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की जबरदस्त नाबाद पारी खेली। और भारत 28 साल बाद विश्व कप विजेता बनाया। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को एक यादगार पल दिया और छक्के मार कर  भारत को विश्व विजेता बनाया साथ विश्व कप फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी मैन ऑफ द मैच भी बने।

  • साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भुनेश्वर कुमार के साथ 8वे विकेट के लिए 140 रनो की बड़ी साझेदारी की. भुनेश्वर कुमार अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। और महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ी भुनेश्वर कुमार के साथ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिए। और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक भी बनाया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पारी में 265 गेंदों 24 चौका के मदद से 224 रनो की यादगार पारी खेली।

  • साल 2006 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में खेले गए एक टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 588 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 603 रन बनाए। इस पारी में राहुल द्रविड़ ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। और महेंद्र सिंह धोनी ने भी मुस्लिम समय पर बेहतरीन शतकीय पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी अपने पारी में 153 गेंदें खेलकर 19 चौके तथा 4 छक्के जड़कर 148 रन बनाए। 

9. महेंद्र सिंह धोनी के खेल-कूद के कुछ रिकॉर्ड 

  • सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ सौरभ गांगुली, के बाद महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही इस लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम सामिल हो गया है। और महेंद्र सिंह धोनी - 50 से अधिक के करियर औसत के साथ, वह 10,000 रन हासिल करने वाले पहले विकेटकीपर खिलाड़ी हैं।


  • महेंद्र सिंह धोनी वनडे इतिहास में छठे नंबर पर बैटिंग कर  के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी है। और छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए 4031 रन बनाए हैं।


  • नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट इतिहास में शतक बनाने वाले अकेले क्रिकेटर हैं। और 7 नंबर पर 2 शतक बनाए हैं।


  • वनडे क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा (84) बार नॉट आउट रहे हैं।


  • महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 183* रन बनाए जो एक विकेट कीपर द्वारा उच्चतम स्कोर है। और ऐ रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है।


  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने किक्रेट करियर में पाकिस्तान के खिलाफ 113 रन बनाए जो 7 वें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान के रूप में सबसे अधिक है।


  • महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय मैच में 300 कैच लिए और 300 से अधिक कैच लेने वाले में भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर हैं।


  •  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक रनो की साझेदारी आठवें विकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार के नाम है।


  • महेंद्र सिंह धोनी के पास वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी विकेट कीपर द्वारा सबसे अधिक 123 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड सामिल है।


  • महेंद्र सिंह धोनी एक मात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक कप्तान और विकेट कीपर के रूप में सबसे अधिक एक वनडे मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे मैच खेले हैं।


  •  महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक भारतीय विकेट कीपर द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा 6 विकेट और करियर में 432 विकेट लेने का रिकॉर्ड सामिल है।


8. महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे कामयाब कप्तान

  • वनडे क्रिकेट में: महेंद्र सिंह धोनी ने 199 मैच में कप्तानी की. और 110 में जीत दिलाई। और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का सक्सेस रेट देखे तो 60% रहा है।

  • टेस्ट क्रिकेट में: महेंद्र सिंह धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की और 27 मैच में जीत दिलाई। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का सक्सेस रेट देखे तो 45% का रहा है।


  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम को 72 टी20 मैच खेले. और 41 मैचों में जीत दिलाएं है। और महेंद्र सिंह धोनी की सक्सेस रेट देखे तो 60% रहा है।


 10. महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पुछे जाने वाले प्रश्न 

1. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 113 मिलियन डॉलर को रुपये में बताएंगे तो 870 से ज्यादा होगा।

2. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कहां हुआ था

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के रांची शहर में हुआ था. 

3. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी पुरस्कार

  • उत्तर - पुरस्कार – 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, 2008 और 2009 में ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, साल 2011 में डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री, 2009 में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री, 2 अप्रैल, 2018 को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण, इंडियन आर्मी का भी सम्मान मिला है।

4. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी का गांव कौन सा है

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी का परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लवली गाँव का रहने वाले है।

5. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी की फ़िल्में

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी फ़िल्म का नाम Ms dhoni the untold story है।

6. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी wife

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है।

7. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी उम्र

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी २०२३ में ४२ साल के हो गए हैं।

8. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी का मोबाइल नंबर

  • उत्तर - महेंद्र सिंह धोनी के मोबाइल नंबर पब्लिकली उपलब्ध नहीं है।

9. प्रश्न - सिंह धोनी के माता-पिता का नाम

  • उत्तर -  महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम / पान सिंह और माता जी का नाम / देवकी देवी है।

10. प्रश्न - महेंद्र सिंह धोनी वज़न

  • उत्तर -  महेंद्र सिंह धोनी का सही बताना मुश्किल है . पर महेंद्र सिंह धोनी का वजन लगभग 78 कि. ग्रा. है।

















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ