Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में कितने रिकॉर्ड किए अपने नाम

रोहित शर्मा पहली बार कप्तान के रूप में वनडे विश्व कप 3023 में उतर रहे हैं, रोहित शर्मा एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं, पहली बार कोई भारतीय कप्तान 500 रन तक पहुंचा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने लीग राउंड के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स पर 160 रन से बड़ी जीत दर्ज की, इस मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।


रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में किए ऐ सभी रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में कितने रिकॉर्ड किए अपने नाम    


बता दें कि, लीग राउंड के अंतिम मैच में 12 नवंबर रविवार को नीदरलैंड्स पर 160 रन से बड़ी जीत हासिल की, इस मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। और रोहित शर्मा ने एक विकेट भी मिला। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल और  रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई, रोहित और गिल ने पहले 10 ओवर में 91 रन जोड़ डालें, इसके बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर इंडियन टीम ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 410 रन बना डाले। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने 250 रनों पर सिमट गई, इंडियन टीम इस से पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थी। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड 15 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगा।


कप्तान के तौर पर 500 से ज्यादा रन का रिकॉर्ड 

बता दें कि, पहली बार कोई भारतीय कप्तान वर्ल्ड कप में 500 रन तक पहुंचा है। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 54 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित शर्मा ने इस पारी में 8 चौका और 2 छक्का भी लगाया है। इससे पहले शौरभ गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 11 मैच में 58 की औसत से 465 रन बनाए थे, सौरभ गांगुली ने इस विश्व कप में 3 शतक भी लगाया था। 2003 में इंडिया टीम ने फाइनल में भी जगह बनाया था। पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया टीम से फाइनल में हार मिली थी। रोहित शर्मा मौजूदा विश्व कप में अब तक अपने 9 पारियों में 56 की औसत से 503 रन बना लिए हैं। एक शतक और 3 अर्धशतक जड़ा है. स्ट्राइक रेट 121 का राहा है।


एक साल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी 


  रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में कितने रिकॉर्ड किए अपने नाम  

बता दें कि, रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ अपनी खेली अर्धशतकीय पारी में 2 छक्का लगाया और इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक साल में वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बैट्समैन भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 2023 में अब तक 60 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा है। एबी डिविलियर्स ने 2015 में सबसे ज्यादा 58 छक्के मारे थे, वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी 50 छक्के तक पहुंचा है। इससे पहले रोहित शर्मा ने ही 2017 में सबसे ज्यादा 47 छक्का लगाया था।


विश्व कप में लगातार दो विश्व कप में 500 ज्यादा रन का रिकॉर्ड 


बता दें कि, रोहित शर्मा आईसीसी विश्व कप के इतिहास में 2 बार से 500 से ज्यादा रन बनाया है। और रोहित शर्मा सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी है। रोहित शर्मा ने लगातार 2 विश्व कप में ऐसा किया है। और रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस से पहले 2019 विश्व कप में 648 रन बनाया था। और इस से पहले पूर्व भारतीय टीम के माहान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 1996 और 2003 में 2 बार 500 से ज्यादा रन बनाया था। रोहित शर्मा बतौर कप्तान विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 2023 में अब तक कुल 24 छक्के लगा चुके हैं। और रोहित शर्मा के पास सेमीफाइनल मुकाबला भी है। और इससे पहले 2019 विश्व कप में बतौर कप्तान इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन ने सबसे ज्यादा 22 छक्का लगा है।


बतौर ओपनर बल्लेबाज 14 हज़ार रोहित शर्मा के नाम 


 रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में कितने रिकॉर्ड किए अपने नाम  


बता दें कि, रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट, वनडे और टी20 में 14 हज़ार रन पूरा कर लिया हैं। रोहित शर्मा ऐ करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बता दें कि. इससे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर सके हैं। और विरेन्द्र सहवाग ने 321 मैच में 42 की औसत से 15758 रन बनाया हैं। विरेन्द्र सहवाग ने 36 शतक और 65 अर्धशतक भी जड़ा है। इस के साथ ही 319 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सचिन तेंदुलकर ने 346 मैच में 48 की औसत से 15335 रन बनाया हैं। सचिन तेंदुलकर ने 45 शतक और 75 अर्धशतक भी लगाया है। सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 200 रनों की पारी बेस्ट प्रदर्शन रहा है। और रोहित शर्मा ने अभी तक 312 मैच में 14049 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इस दौरान 40 शतक और 72 अर्धशतक लगाया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ